राजस्थान में रीट पेपर लीक मामले में सरकार ने एक बड़ा सख्त कदम उठाते हुए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष धर्मपाल जारोली को बर्खास्त कर दिया है। जैसा कि पहले इस बात की सूचना आ रही थी कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बढ़ते विवाद के बीच में जारोली को बर्खास्त करने का मन बना लिया है। और अब उसके बाद में आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि एसओजी लगातार इस मामले में कार्रवाई करती जा रही है जिसमें जारोली भी विवादों में है।
