UP का सब इंस्पेक्टर 2 साथियों के साथ 3 करोड़ के हाथी दांत, डेढ़ लाख कैश और हथियार के साथ जयपुर में गिरफ्तार


जयपुर। राजस्थान SOG ने हाथी दांत के तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। हरदोई (UP) के SI (उपनिरीक्षक) नाजुदीन खां व उसके 2 साथियों को हाथी दांत, डेढ़ लाख कैश और हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों स्कॉर्पियों से जयपुर में घूम रहे थे। तस्करी के इस खेल से पर्दा उठाने के लिए SOG पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई रविवार दोपहर 3 बजे की गई। SOG के ADG अशोक राठौड़ ने बताया कि तस्करों के पास से 35 नग हाथी दांत मिले हैं। इनका वजन 30 किलो है। इनकी कीमत करीब 3 करोड़ है। एक लोडेड रिवॉल्वर, 6 जिंदा कारतूस और 1 लाख 50 हजार रुपए बरामद हुए हैं। तस्कर काले रंग की स्कॉर्पियों में MI रोड, जालूपुरा, पोलोविक्ट्री और गवर्मेंट हॉस्टल के आसपास घूम रही थी। SOG को सूचना मिली की कार में हथियार, हाथी दांत, शेर, बघेरे की खाल है। ये लोग उसे बेचने के लिए घूम रहे हैं। जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई। मामले में आगे की पूछताछ जारी है। UP पुलिस से भी संपर्क साधा गया है।