जयपुर। गुलाबीनगरी में देर रात पुलिस ने एक शराब, शबाब और कबाब के साथ कैसिनो पार्टी आयोजित कर रहे करीब 80 लोगों को पकड़ा है। जयपुर नॉर्थ जिला क्षेत्र में इस हाई लेवल डांस पार्टी पर कार्रवाई की गई है। जयसिंहपुरा खोर थाना के सहीपुरा फ़ार्म हाउस ने पुलिस की बड़ी रेड की।
डांस पार्टी के साथ ऑनलाइन 7 टेबल केसिनो भी जब्त की है। बड़ी बात यह है कि लोकल पुलिस को इस फ़ार्म हाउस के बारे पता नहीं था, न ही यहां चल रही पार्टी की जानकारी थी।
रात 2 बजे के करीब पुलिस की स्पेशल टीम CIU की दबिश में यह पार्टी पकड़ी गई। ताश की 150 जोड़ी भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि डांस पार्टी आयोजन के लिए सामग्री दिल्ली से लाई गयी थी।
कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम ने जयपुर के मोतीडूंगरी निवासी किशन ने खाना-पीना और इवेंट की व्यवस्था करवाई थी। 9 हुक्का, 7 कसिनो टेबल, 44 बोतल अंग्रेजी शराब, 66 बीयर की बोतल, 14 लग्जरी कार और 1 ट्रक और 23 लाख 71 हजार 408 रुपए जब्त किए। मेरठ निवासी मनीष शर्मा ने नेपाल से इवेंट आयोजित करवाया है। मनीष के देश के अलग-अलग शहरों में जुआरियों से संपर्क है। वह पहले भी देश के अलग-अलग शहरों में इस तरह की पार्टी कर चुका है। पकड़े गए आरोपियों में ज्यादातर तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र के है। उन्होंने बताया कि रिसोर्ट के मैनेजर मनोज सोनी को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि दिल्ली निवासी नरेश मल्होत्रा उर्फ राहुल उर्फ बबलू और उसके बेटे मनवेश ने इवेंट के आयोजन की व्यवस्था की थी।
गिरफ्तार लोगों में एक कर्नाटक पुलिस का इंस्पेक्टर अन्जया और तहसीलदार नाथ (बेंगलुरु) और कॉलेज प्रोफेसर केएल रमेश भी शामिल है।