जयपुर पुलिस ने NHAI के कंसल्टेंट आर. के. चावला हत्याकांड के मुख्य साजशिकर्ता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार किए


जयपुर। पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए पिछले दिनों हुई NHAI के कंसल्टेंट आर. के. चावला हत्याकांड के मुख्य साजशिकर्ता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस टीम में 100 पुलिसकर्मियों ने लगातार 9 दिन कार्य कर घटना का खुलासा किया है। कार्यवाही के दौरान करीब 500 CCTV कैमरा को खंगाला गया था। साथ ही हजारों मोबाईल नम्बरों की CDR प्राप्त कर विश्लेषण किया गया था। जिसके बाद यह कामयाबी मिली है। हाइवे के14 फुटओवर ब्रिज के डिजायन को लेकर विवाद था. कंपनी मालिक ने 15 लाख रुपए में शूटर से हत्या करवाई थी. गुरूग्राम से जयपुर तक 14 फुटओवर ब्रिज 35 करोड़ रुपए में बनने थे. इसका टेंडर करणदीप की कंपनी को मिला था। कंपनी ने समय पर प्रोजेक्ट पूरी नहीं किया. कंपनी पर 3.5 करोड़ की पैनल्टी लगा दी गई. करणदीप ने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए समय मांगा था. इसीलिए जयपुर में मीटिंग का आयोजन किया गया था.

इस मीटिंग में कंपनी के कर्मचारी, आर.के. चावला और NHAI हरीसिंह मौजूद थे. गिरफ्तार करणदीप मुख्य आरोपी है, जो मैसर्स ई 5 इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का मालिक है. विकास देवंदा और नवीन दोनों ही इंजीनियर हैं. ये करणदीप की कंपनी में काम करते हैं और हत्या में शामिल थे. बता दें कि 9 दिन पहले राजधानी जयपुर (Jaipur) के वैशाली नगर थाना इलाके स्थित गिरनार कॉलोनी डी-ब्लॉक में NHAI के कंसलटेंट अधिकारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई थी। सूचना के बाद वैशाली थाना पुलिस, FSL टीम, सीएसटी क्राइम ब्रांच और डीएसटी टीम मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने अधिकारी को SMS अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हुए आरके चावला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था.