भट्ट राजा सदाशिव विद्वज्जन सम्मान समारोह सम्पन्न


जयपुर। भट्ट राजा सदाशिव विद्वज्जन सम्मान समारोह जयपुर में सम्पन्न हुआ। सिरहेड्योढ़ी बाज़ार स्थित भट्टराजा जी की हवेली में हर वर्ष की भांति अन्नकुट महोत्सव एवम् भट्टराजा सदाशिव विद्वज्जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस वर्ष समारोह के मुख्य अतिथि माननीय डॉ महेश चंद्र जी शर्मा (अध्यक्ष एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान) थे। इस समारोह में विद्यागुरु राजगुरु भट्ट राजा सदाशिव स्मृति विद्वज्जन सम्मान प्रो. अर्कनाथ चौधरी (संस्कृत विद्वान, पूर्व कुलपति, सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय एवं निदेशक, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर, लखनऊ और मुंबई) एवं डॉ. बी. एल. शर्मा जी (शास्त्रीय संगीत के विद्वान, बांसुरी वादक) को दिया गया। इस समारोह में अन्य गणमान्य अतिथि भी सम्मिलित थे।