श्रीलंका की अर्थव्यवस्था तबाह, पाकिस्तान की वेंटिलेटर पर, और अब बंगलादेश भी बर्बादी की ओर, आचानक ईंधन के दाम 51.7% से ज्यादा बढ़ाए


Dhaka. श्रीलंका और पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था भी बर्बादी की ओर आगे बढ़ चुकी है। इसकी एक बानगी शनिवार को देखने को मिली। जब देर रात से पेट्रोल और डीजल के दामों पर 50 फ़ीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी गई। इसके बाद पेट्रोल पंप पर अचानक भीड़ बढ़ गई। वहीं रविवार को बांग्लादेश सरकार के खिलाफ सुबह से जमकर प्रदर्शन हो रहे हैं। जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की जा रही है। भारत लगातार अपने पड़ोसी मुल्कों में बिगड़ रहे हैं इन हालातों पर नजर बनाए हुए है। चिंता की बात यह है कि भारत के पड़ोसी देशों में लगातार संकट बढ़ रहा है। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पूरी तरह तबाह हो गई है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था वेंटीलेटर पर है। तो वहीं अब भारत का एक और पड़ोसी बांग्लादेश संकट की ओर बढ़ रहा है। बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार घट रहा है। महंगाई अपने चरम पर है। बांग्लादेश की सरकार अब IMF से लोन मांग रही है। लेकिन इसी बीच बांग्लादेश ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे महंगाई बढ़ना और तय माना जा रहा है। बांग्लादेश ने पेट्रोल की कीमतों में एक साथ 51.7 फीसदी की बढ़ोतरी की है।