जयपुर। वनस्थली विद्यापीठ के कुलपति आदित्य शास्त्री का कोरोना से निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे, उनका इलाज चल रहा था। संक्रमण के बाद 5 मई से अस्पताल में भर्ती थे। आदित्य शास्त्री के निधन पर शिक्षा जगत की कई हस्तियों ने संवेदना जताई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।