पाली। अहमदाबाद में कुछ दिनों पहले आयशा द्वारा सुसाइड किए जाने के मामले में उसके पति आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के पाली से हुई है। आयशा खुदकुशी केस में गिरफ्तारी के बाद उसे अहमदाबाद लाया जा रहा है। 23 साल की आयशा ने 25 फरवरी को अहमदाबाद में साबरमती नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी से पहले आयशा द्वारा बनाए गए वीडियो में अपने पति को खुदकुशी की वजह बताई थी। आयशा का निकाह तीन साल पहले ही राजस्थान के जालौर में रहने वाले आरिफ से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से आरिफ और उसका परिवार लगातार दहेज की मांग कर रहा था। खुदकुशी करने से ठीक पहले आयशा ने अपने माता-पिता से फोन पर बात कर उन्हें खुदकुशी की जानकारी दी.
गुजरात की पुलिस टीम जालौर में स्थित उसके घर पहुंची तो परिवार वालों ने बताया कि वह एक शादी में गया था और वहीं से ही कहीं चला गया। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को सोमवार की रात पाली शहर से अरेस्ट कर लिया गया। अब उसे ट्रांजिट रिमांड के तहत मंगलवार को अहमदाबाद ले लाया जाएगा।