काबुल. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकवादियों की फायरिंग में करीब 19 छात्रों की मौत हो गई, 12 घायल. काबुल यूनिवर्सिटी को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में शामिल तीन बंदूकधारियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया. यह हमला तब हुआ जब कुछ ही घंटों पहले तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ रविवार रात एक बडी कार्रवाई में अफगानिस्तान में 60 तालिबानी आतंकवादी मार गिराए गए और अन्य 40 घायल हो गए.
अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के हवाले दी गई जानकारी के मुताबिक काबुल यूनिवर्सिटी में लगे बुक फेयर में बडी संख्या में छात्र मौजूद थे. उसी वक्त घुसकर तीन बंदूकधारियों ने छात्रों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं थीं. इस हमले में 19 छात्रों की मौत हुई है और 12 घायल हो गए. घायलों का उपचार जारी है.