जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमला? दो ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट, ड्रोन से बम गिराने का शक


भारत में एक बार फिर आतंकवादियों की बड़ी करतूत की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए लेकिन सीधे तौर पर भारतीय सुरक्षा को चुनौती जरूर देने की कोशिश की है।

जम्मू-कश्मीर के एयरफोर्स स्टेशन पर देर रात 5 मिनट के अंतर से रात 1 बजकर 37 मिनट पर और दूसरा रात 1 बजकर 42 मिनट पर धमाका हुआ. एक धमाके से जहां एक छत को नुकसान पहुंचा है वहीं दूसरा धमाका एक खुले क्षेत्र में हुआ। हालांकि, इस धमाके में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है.

एहतियात के तौर पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने मौके मोर्चा संभाल लिया है और पूरे जम्मू कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि है यह आतंकी साजिश है और इसमें ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। ड्रोन हमले के जरिए किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में यह हरकत की गई। उधर NIA और NSG की टीम ने भी एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

धमाके की आवाज जम्मू एयरपोर्ट पर स्थित एयरफोर्स स्टेशन में सुनाई दी. वायुसेना का कहना है कि धमाके में सिर्फ छत डैमेज हुई है और कुछ नुकसान नहीं हुआ है.

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. वायुसेना ने ट्वीट कर बताया कि जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर दो लो-इंटेंसिटी के धमाके हुए थे. एक धमाके में बिल्डिंग की छत डैमेज हुई है. दूसरा धमाका जमीन पर हुआ, लेकिन उससे कोई नुकसान नहीं हुआ.