मुख्यमंत्री गहलोत ने पंजाब के CM को किया फ़ोन, कहा- पंजाब में क्षतिग्रस्त सरहिंद फीडर के मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाया जाए


जयपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री से पंजाब में क्षतिग्रस्त सरहिंद फीडर के मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने हेतु राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने फोन पर बात की।

CM गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पंजाब के CM को इस क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण राजस्थान में आ रहीं परेशानियों से अवगत करवाया। भगवंत मान से इस मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करवाने के लिए निवेदन किया। सरहिंद फीडर (पंजाब) एवं इन्दिरा गांधी फीडर का कॉमन पटडा 1 अप्रेल को बुर्जी 238 पर क्षतिग्रस्त हुआ था। इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 60 दिन की नहरबंदी के बाद 21 मई से पानी शुरू करना था लेकिन इस क्षति के कारण यह शुरू नहीं हो सका है।'

 

CM गहलोत में कहा कि गर्मी में पेयजल की जरूरतों को देखते हुए इस काम को शीघ्र पूर्ण करवाया जाए क्योंकि इससे राजस्थान के 10 जिलो के करीब पौने दो करोड़ लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाया जाता है। भगवंत मान ने आश्वस्त किया है कि सरहिंद फीडर की मरम्मत का कार्य यथाशीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।