विश्व हिन्दू परिषद ने सुभद्र पापड़ीवाल को राजस्थान का प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया


जयपुर. संघ के प्रांतीय प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र और राजाराम के सान्निध्य में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद की प्रांत स्तरीय बैठक में सुभद्र पापड़ीवाल को प्रांतीय उपाध्यक्ष का अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया.

विहिप के अनेकों प्रकल्पों के समयबद्ध क्रियान्वयन का दायित्व प्रांतीय कार्यकारिणी के पास होता है जिनके अधीन जिला, नगर, खंड व प्रखंड के अतिरिक्त ग्रामीण इकाइयां कार्य करती हैं एवं एक दर्जन से अधिक अग्रिम संगठन कार्यरत हैं.

परिषद ने उम्मीद जताई कि सुभद्र पापड़ीवाल की 'समरसता से सनातन समाजोत्थान' की परिकल्पना अब अवश्य ही साकार रूप लेगी. इस मौके पर पापड़ीवाल ने भी समाजोत्थान की दूरगामी परियोजनाओं हेतु समर्पण और कर्मठता से कार्य सम्पदान के लिए प्रतिबद्धता जताई और इस दायित्व के लिए आभार जताया.

समारोह में विहिप के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा भी उपस्थित रहे.