दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ का सम्मेलन, राजपूतों में अब बदलाव की उठी मांग


जयपुर। दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ के शनिवार को वैशाली नगर में हुए प्रदेश सम्मेलन में राजपूतों ने विवाह को नशा व दहेज मुक्त बनाने का संकल्प किया। तीन दिवसीय सम्मेलन में सैकड़ों महिलाएं व युवतियां भी भाग ले रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत समताराम महाराज ने कहां कि अब राजपूत समाज को बदलाव करना पड़ेगा। विवाह के मौके पर शराब और मांस को परोसना बंद करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नेता समाज का सुधार नहीं कर सकते उन्हें तो केवल वोट चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ ने कहा कि सम्मेलन में युवक-युवतियों की बिना दहेज सगाई और परिचय सम्मेलन का भी आयोजन हो रहा है। संघ के संस्थापक महेंद्र सिंह जाखली ने सगाई बायोडाटा की ऐप व वेबसाइट का लोकार्पण किया।

समाजसेवी हिम्मत सिंह खाचरियावास, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सरोज चौहान व शोर्य व मदद फाउंडेशन, राज राजपूतसामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सम्मेलन को संबोधित किया।