नोएडा.‘रिपब्लिक भारत’ न्यूज चैनल के एंकर विकास शर्मा का निधन हो गया है। नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। विकास शर्मा के परिवार में पत्नी व एक बेटा और एक बेटी हैं। पिछले दिनों ही कोविड-19 को मात देकर अस्पताल से घर लौटे थे। उन्हें तीन दिन पहले ही बुखार हुआ था और तबियत खराब होने पर उन्हें वापस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि विकास शर्मा लंबे समय से मीडिया में कार्यरत थे। विकास शर्मा ने रिपब्लिक भारत में अपनी खास पहचान बनाई थी और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दौरान उनकी एंकरिंग और रिपोर्टिंग खासी चर्चा में रही थी।

वह ‘समाचार प्लस’, ‘इंडिया न्यूज’, ‘जनता टीवी’, ‘साधना न्यूज’ और ‘टोटल टीवी’ में भी एंकर रह चुके थे। इसके अलावा वह ‘टीवी100 उत्तराखंड’ चैनल में रिपोर्टर और एंकर पद पर काम करने के साथ ही ‘S1’ न्यूज चैनल में न्यूज डेस्क पर और ‘एफएम रेनबो’ दिल्ली में भी काम कर चुके थे। हालांकि उनके कई प्रशंसक इस मौत के पीछे संदिग्ध कारण होने से भी इंकार नहीं कर रहे।
