देश के वरिष्ठ पत्रकार और तेजतर्रार एंकर रोहित सरदाना का निधन, कोरोना से थे पीड़ित


दिल्ली। देश के वरिष्ठ पत्रकार और जाने-माने एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। वह कोरोना से पीड़ित थे।और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि हार्ट फेल होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह खबर सुनते हैं पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर है। उनके कई प्रशंसक अपने आंसू रोक नहीं पा रहे हैं।

भड़ास डॉट कॉम ने लिखा कि बहुत ही दुखद खबर है। आजतक के चर्चित एंकर और राइट विंग पत्रकार रोहित सरदाना की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रोहित कोरोना से संक्रमित थे। मेट्रो अस्पताल नोएडा में भर्ती थे। डाक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। अचानक इसी दौरान इन्हें हार्ट अटैक आ गया और बचाया न जा सका। रोहित के निधन की सूचना मिलते ही आजतक में मातम फैल गया है। किसी को इस मौत को लेकर यक़ीन नहीं हो रहा है।