सिद्धू एक आपदा की तरह, एक अस्थिर व्यक्ति, पाकिस्तान से इसका संबंध: अमरिंदर सिंह


पंजाब। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद में कैप्टन अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर बरसे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू को अस्थिर आदमी बताते हुए कहा कि वे एक आपदा की तरह हैं। मैं अगले सीएम चेहरे के लिए उनके नाम का विरोध करूंगा। जो एक मंत्रालय नहीं चला सकता, वह राज्य क्या संभालेगा।

कैप्टन ने कहा कि 'मैं जानता हूं पाकिस्तान के साथ कैसे इसका(नवजोत सिंह सिद्धू) संबंध है। पाकिस्तान का प्रधानमंत्री इसका दोस्त है। जनरल बाजवा के साथ इसकी दोस्ती है। रोज़ हमारे कश्मीर में जवान मारे जा रहे हैं। आपको लगता है मैं सिद्धू के नाम को स्वीकार करूंगा। वो(नवजोत सिंह सिद्धू) मेरा मंत्री था और उसे निकालना पड़ा। 7 महीने तक अपनी फाइलें क्लियर नहीं की। क्या इस तरह का व्यक्ति जो एक विभाग नहीं संभाल सकता वो एक राज्य संभाल सकता है? निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री बनना ही इसका (नवजोत सिंह सिद्धू) लक्ष्य है।