अभिनेता शक्ति कपूर का बेटा सिद्धांत कपूर ड्रग मामले में हिरासत में


Siddhant Kapoor Drug Case: फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर का बेटा और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का भाई ड्रग मामले में हिरासत में लिया गया है। मनोरंजन जगत से यह चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का बेटा और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का भाई सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor) को ड्रग मामले में हिरासत में ले लिया गया है। उनका मेडिकल करवाया गया है और पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है गिरफ्तारी कर ली गयी है लेकिन अभी पुष्टि नहीं की गई है।

 

बता दें कि सिद्धांत कपूर को बेंगलुरू पुलिस ने हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धांत पर पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप है। बेंगलुरू पुलिस ने एमजी रोड स्थित एक होटल में रेड मारी थी। इस पार्टी में शामिल सिद्धांत समेत 6 लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इस मामले में बेंगलुरू पुलिस ने कहा कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाई है कि यह सभी ड्रग्स लेकर पार्टी में आए थे या फिर होटल में लिया।