नई दिल्ली। देश के चर्चित महाभारत सीरियल में बेहतरीन किरदार भीम का रोल निभाने वाले कलाकार प्रवीण कुमार का निधन हो गया है। टेलीविजन जगत यह दुखद खबर है। बीआर चोपड़ा के मशहूर सीरियल महाभारत में भीम का शानदार किरदार निभाकर एक्टर प्रवीण कुमार सोबती रातों रात चर्चा में आ गए थे। प्रवीण ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सोबती का निधन दिल्ली में हुआ है. बताया जा रहा है कि वह अपनी जिंदगी के अंतिम दौर में आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे।