मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 6 विधायकों को बनाया अपना सलाहकार


जयपुर। राजस्थान में कैबिनेट पुनर्गठन के बाद में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छह विधायकों को अपना सलाहकार बनाया है। 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों के बाद अब इन विधायकों को मुख्यमंत्री के सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र सिंह, बाबूलाल नगर, राजकुमार शर्मा, संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा, दानिश अबरार इसमें शामिल हैं। बड़ी बात यह कि इनमें पायलट कैम्प से एक भी नहीं है। सभी 6 विधायक सीएम अशोक गहलोत के खास माने जाते हैं।