गुजरात के गेमिंग जोन अग्निकांड के बाद राजस्थान में बड़ा एक्शन,  ट्राइटन मॉल में 6 गेमिंग जोन सीज


जयपुर। गुजरात के राजकोट स्थित गेमिंग जोन में हुए दिल दहला देने वाले हादसे भजनलाल सरकार ने अलर्ट होते हुए सख्त एक्शन लिया है। भजन लाल शर्मा की टीम के टाॅप आॅफिसर्स में शामिल स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी रविकांत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐहतिहातन अधिकारियों को सख्त एक्शन के निर्देश दिए जिसके बाद राजस्थानभर में गेमिंग जोन पर औचक निरीक्षण कर सुरक्षा आॅडिट की गई। लापरवाही मिलने पर 6 गेमिंग जोन को सीज कर दिया गया है। 
खामियां मिलने पर झोटवाड़ा के ट्राइटन मॉल में चल रहे 6 गेम जोन को सीज कर दिया।

नगर निगम ग्रेटर के चीफ फायर ऑफिसर गौतम लाल ने बताया कि शहर के अलग अलग 8 गेम जोन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान झोटवाड़ा स्थित ट्राइटन मॉल में अलग अलग छह गेम जोन जिसमें हॉरर हाउस, भूत बंगला, हंसी का फव्वारा, नया अजूबा, कांच का महल, डार्क वर्ल्ड में भारी अनियमितताएं पाई गईं। इनमें प्लास्टिक, कागज और थर्माकोल के साथ लकड़ी का भारी मात्रा में इस्तेमाल किया गया था। आग बुझाने के लिए भी पर्याप्त संसाधन नहीं थे। इसके बाद टीम ने इन सभी गेम जोन को सीज कर दिया।

प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने साफ निर्देश दिए हैं कि जहां भी गेमिंग जोन में सुरक्षा में खामियां मिले तुरंत सीज कर दिया जाए। सभी अफसर अपने अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले गेमिंग जोन कि सिक्योरिटी को चेक करें। अगर कहीं नियम विरुद्ध गेमिंग जोन खुले हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाए।
IAS T Ravikanth Gaming Zone action

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से निर्देश मिलने के तुरंत बाद जयपुर नगर निगम ग्रेटर हरकत में आया। निगम प्रशासन की ओर से जयपुर शहर के अलग अलग इलाकों में खुले गेमिंग जोन का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को रवाना किया गया। कुछ गेमिंग जोन में सुरक्षा के प्रबंध माकुल मिले लेकिन कई गेमिंग जोन में सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरती जा रही थी। कुछ गेमिंग जोन के संचालकों को भी प्रशासन की ओर से सख्त हिदायत दी गई है कि वे सुरक्षा के प्रति कोई कोताही नहीं बरते वरना सरकार उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।