दिल्ली में 5 आतंकवादी गिरफ्तार


नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश करने वाले पांच आतंकी धरे गए हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शकरपुर में मुठभेड़ के बाद इन पांच आतंकियों को गिरफ्तार कर इन आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं.इन आतंकियों के पास से कुछ दस्तावेज भी मिले हैं. दिल्ली पुलिस ने इस कार्रवाई के साथ ही आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नारको टेररिज्म के आरोप में इन आतंकियों को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है. इनमें दो आतंकी पंजाब और तीन आतंकी कश्मीर से हैं.