राजस्थान में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रोन के 21 नए मामले सामने आए, अलर्ट मोड़ पर सरकार


Omicron Rajasthan Update: राजस्थान में ओमिक्रोन वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 21 नए मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजस्थान में ओमिक्रोन मामलों की कुल संख्या बढ़कर अब 43 हो गई है. देश में इस वेरिएंट से 17 राज्य में 400 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसके साथ ही राजस्थान सरकार भी अलर्ट मोड़ पर आ गई है और मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के साथ में गृह विभाग को भी इस दिशा में ठोस कोविड प्रोटोकॉल से जुड़ी गाइडलाइंस तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए दिल्ली (Delhi) और महाराष्ट्र (Maharashtra) समेत कई राज्यों ने अपने यहां पाबंदियां बढ़ाना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) की घोषणा कर दी गई है। ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर सबसे चिंता वाली बात ये है कि इसके लक्षण सामने नहीं आ रहे. देश में ओमिक्रोन के जिन 183 केसेस की एनालिसिस की गई, उसमें से 70 फीसदी संक्रमितों में इसके कोई लक्षण नहीं सामने आए थे. ऐसे में राजस्थान सरकार ने इस मामले में तुरंत समय रहते ठोस कदम उठाने के निर्देश भी विभाग के आला अधिकारियों को दिए हैं।