निरंजन आर्य बने राजस्थान के नए मुख्य सचिव, आईएएस अजिताभ शर्मा, नवीन महाजन, टी. रविकांत को महत्वपूर्ण जिम्मा 


जयपुर. राजस्थान सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बडा बदलाव करते हुए सीएम की गुड बुक के अफसर निरंजन आर्य को नया मुख्य सचिव बनाया है. निरंजन आर्य लम्बा प्रशासनिक अनुभव रखते हैं और अपनी बेहतर लीडरशिप क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं. सीएम द्वारा जब भी उन्हे कोई बडा टास्क दिया उन्होने बखूबी जिम्मेदारी निभाई. और उसी वर्किंग स्टाइल के चलते राज्य सरकार ने उन्हे यह पुरस्कार दिया है. 

बडी बात यह है कि अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot Government) ने निरंजन कुमार आर्य को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने के साथ ही 21 IAS अफसरों के तबादले (21 IAS Officers Transferred) कर दिए. और तो और निरंजन कुमार आर्य (Niranjan Kumar Arya) से वरिष्ठ 3 आईएएस अफसरों को सचिवालय से बाहर पदस्थापित किया है. 

वीनू गुप्ता को जहां राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं सुबोध अग्रवाल को अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राजेश्वर सिंह को राज्य पथ परिवहन निगम का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ​बनाया गया है. 

सीनियर आईएएस अखिल अरोडा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से ​हटाकर वित्त, आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रमुख शासन सचिव बनाया गया है. 

उधर राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बडा बदलाव करते हुए काबिल अफसरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपकर उन्हे और मजबूत किया गया है. मसलन आईएएस अजिताभ शर्मा को खान एवं पेट्रोलियम विभाग के साथ साथ सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया. बोल्ड डिसिजन मेकर और अच्छी लीडरशिप के रुप में अपनी पहचान रखने वाले सीनियर आईएएस नवीन महाजन को और महत्वपूर्ण जिम्मदारियां सौंपकर जल संसाधन विभाग के साथ साथ जलदाय विभाग का शासन सचिव बनाया गया. महाजन ने जल संसाधन विभाग में कई महत्वपूर्ण बदलाव और काम करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर विभाग को कई मौकों पर अवार्ड भी दिलवाएं हैं. ऐसे ही काबिल अफसरों की लिस्ट में क्रिएटिविटी और नवाचार में अपनी खास पहचान रखने वाले और विवादों से दूर रहने वाले मोस्ट इनोवेटिव ऑफिसर टी. रविकांत को एक बार ​फिर अहम पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए वित्त राजस्व विभाग का शासन सचिव बनाया गया. इससे पहले भी ​रविकांत कई महत्वपूर्ण पदों पर बेहतरी से अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. इसी तरह सिद्धार्थ म​हाजन को भी महत्वपूर्ण जिम्मा दिया गया है और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का शासन सचिव बनाया गया है. 


नवीन जैन को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम से हटाकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामलात विभाग का शासन सचिव बनाया गया है. वीना प्रधान को अजमेर को संभागीय आयुक्त बनाया गया है.