Politics

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, गुलाम नबी आजाद को अहम जिम्मेदारी

Jammu and Kashmir Congress: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी ने राज्य इकाई का पुनर्गठन करते हुए गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) को अहम जिम्मेदारी दी है. साथ ही गुलाम नबी आजाद के करीबी विकार रसूल वानी (Vikar Rasool Wani) को जम्मू-कश्मीर कांग्रेस (Congress) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से गुलाम अहमद मीर (Ghulam Ahmed Mir) का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद नई नियुक्तियां की हैं। बड़ी बात यह है कि लगातार पार्टी के खिलाफ जायज मुद्दों पर मुखर रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को जम्मू-कश्मीर अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रमन भल्ला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। माना जा रहा है कि गुलाम नबी आजाद को अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के ब...

पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर बीजेपी के दफ्तरों तक पहुंचता हैं: अशोक गहलोत, CM

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी और पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस पर मिलीभगत का बड़ा आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी, पैरामिलिट्री फोर्सेस, पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर बीजेपी के दफ्तरों तक पहुंचता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पैसों के दम पर राज्यों में सरकारें बदलने को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि फोर्स और पुलिस के ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर बीजेपी के दफ्तरों तक पहुंचता है। स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गहलोत बोले- ये क्या करते हैं मालूम है आपको? ये पैरामिलिट्री फोर्सेज या पुलिस वालों को पकड़ते हैं, जहां इनकी सरकारें होती हैं। ट्रक में भरकर पैसा लाते हैं, बीजेपी के दफ्तर के पिछवाड़े ले जाते हैं ट्रक को। उससे...

बिहार में बीजेपी और जेडीयू का तलाक़! नीतीश कुमार अब बीजेपी का साथ छोड़कर फिर से आरजेडी के साथ बनाएंगे सरकार

पटना। बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बीजेपी का साथ छोड़कर फिर से आरजेडी के साथ सरकार बनाएंगे। बीजेपी के लिए यह एक बड़ा झटका है। बता दें कि जेडीयू और बीजेपी ने 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। कम सीटें मिलने के बाद भी नीतीश कुमार को बीजेपी ने सीएम बनाया था। हालांकि तब से ही दोनों दलों के बीच खटपट चली आ रही थी और कई मुद्दों पर दोनों पार्टी के नेता अलग-अलग बयानबाजी भी करते नजर आए थे। अब ये तय हो गया है कि बीजेपी से जेडीयू का गठबंधन टूट गया है।...

विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला, अनिरुद्ध सिंह बोले- वो आवाज़ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह की नहीं बल्कि जयपुर के रॉयल हेरीटेज हवेली के डायरेक्टर प्रदीप सिंह की

भरतपुर। राजस्थान की सियासत में एक बार फिर नया भूचाल देखने को मिल रहा है। अब तक विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में वायरल हुआ ऑडियो जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह और राजस्थान के कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह का बताया जा रहा था वहीं अब कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे ने ही इस मामले में एक नया अपडेट सार्वजनिक किया है। अनिरुद्ध ने पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की ओर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को वॉइस सैंपल देने के बयान पर मोर्चा खोल दिया है। मंत्री विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह ने ट्वीट कर अपने ही पिता बयान के खिलाफ कहा है कि वो आवाज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की नहीं है। जबकि विश्वेन्द्र खुद कह चुके हैं कि यह आवाज़ गजेंद्र सिंह की है और उन्हें जांच एजेंसियों को वॉइस सैंपल दे देने चाहिए। अनिरुद्ध स...

कठिन संघर्ष के बाद राजस्थान के छोटे से जिले झुंझुनूं के लाल जगदीप धनकड़ ने उपराष्ट्रपति चुनाव जीता

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनावों में जगदीप धनखड़ ने मार्गरेट अल्वा को हरा दिया है। राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले धनकड़ भारत के अगले उपराष्ट्रपति बन गए हैं। जगदीप धनखड़ का जन्म 18 मई 1951 को राजस्थान के झुंझनू जिले के किठाना में हुआ था। पिता का नाम गोकल चंद और मां का नाम केसरी देवी है। जगदीप अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर आते हैं। शुरुआती पढ़ाई गांव किठाना के ही सरकारी माध्यमिक विद्यालय से हुई। गांव से पांचवीं तक की पढ़ाई के बाद उनका दाखिला गरधाना के सरकारी मिडिल स्कूल में हुआ। इसके बाद उन्होंने चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल में भी पढ़ाई की। 12वीं के बाद उन्होंने भौतिकी में स्नातक किया। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की। 12वीं के बाद धनखड़ का चयन आईआईटी और फिर एनडीए के लिए भी हुआ था, लेकिन नहीं गए। स्नातक के बाद उन्होंने देश की सबसे बड़ी सिविल सर्विसेज परीक्षा भी ...

राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न होने के बाद एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत निश्चित, मिल रही बधाइयां

Droupadi Murmu vs Yashwant Sinha/ President election: , भारत में नए राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर आज मतदान संपन्न हुआ एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत निश्चित मानी जा रही है। गुजरात ,असम ,उड़ीसा, और UP समेत कई राज्यों में विपक्ष के कई विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट किया. ऐसे में उनकी जीत और बड़ी हो सकती है। इसके साथ ही एनडीए के उम्मीदवार द्रोपती को लगातार बधाइयां मिल रही है। राष्ट्रपति पद के चुनाव के नतीजे 21 जुलाई को घोषित कर दिए जाएंगे। 24 जुलाई को वर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद 25 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।...

सांगानेर से दो बार विधायक और गहलोत सरकार के कार्यकाल में राज्य मंत्री रहीं इंदिरा मायाराम का निधन

जयपुर। सांगानेर से दो बार विधायक और गहलोत सरकार के कार्यकाल में राज्य मंत्री रही 85 वर्षीय इंदिरा मायाराम का निधन हो गया है। लंबे समय से वे बीमार चल रही थीं। देर रात जयपुर के सी स्कीम स्थित उनके आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 85 वर्षीय इंदिरा मायाराम लंबे समय से बीमार चल रही थीं। देर रात जयपुर के सी स्कीम स्थित उनके आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि पूर्व मंत्री इंदिरा मायाराम के बेटे अरविंद मायाराम 1978 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। अरविंद मायाराम फिलहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आर्थिक सलाहकार भी हैं।...

राजस्थान के जगदीप धनखड़ होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला

नई दिल्ली।रा जस्थान के निवासी जगदीप धनखड़ एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया है। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धनखड़ के नाम का ऐलान किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा सहित सभी नेता शामिल हुए। 18 मई 1951 में झुंझुनू में जन्मे जगदीप धनखड़ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे हैं। वे राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। धनखड़ 1989 से 1991तक जनता दल से झुंझुनू लोकसभा से सांसद निर्वाचित हुए और केंद्रीय मंत्री भी रहे। उन्होंने अजमेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद का चुनाव लड़ा था और वह चुनाव हार गए थे इसके बाद उन्होंने किशनगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ा और चुनाव जीते। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया था। ...

सीएम गहलोत को गुजरात विधासनसभा के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया, पायलट को हिमाचल प्रदेश की कमान

जयपुर। आगामी हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान के दो दिग्गज नेताओं को कांग्रेस आलाकमान ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सीएम अशोक गहलोत को गुजरात विधासनसभा के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। जबकि सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश की कमान सौंपी है। उल्लेखनीय है कि इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी है।...

चुनावों में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी, कांग्रेसजनों का जयपुर में हुआ बड़ा सम्मेलन

जयपुर। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना से लाभान्वित होने वाले 13 जिलों के प्रमुख कांग्रेसजनों का सम्मेलन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में आज जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित हुआ जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व राजस्थान प्रभारी अजय माकन, राज्य मंत्रीमण्डल के सदस्यगण सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। सम्मेलन में उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश की महत्वकांक्षी परियोजना ईआरसीपी से संबंधित तथ्यों की जानकारी प्रदान करने हेतु इस योजना से लाभान्वित होने वाले समस्त 13 जिलों के जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर लम्बे समय से रा...