Sports

'आतंकवादी' कहे गए इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास, कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए.

नई दिल्ली: यह वाक्या सात अगस्त 2006 का है. दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट मैच खेला जा रहा था. मैच बेहद रोमांचक था. एक-एक रन और विकेट लिए कड़ा संघर्ष हो रहा था. तभी लंबी दाढ़ी रखने वाले एक खिलाड़ी ने शानदार कैच लपका. कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे डीन जोंस जोर से चिल्ला पड़े, ‘टेररिस्ट ने विकेट ले लिया है’  डीन जोंस के इस कॉमेंट पर क्रिकेट जगत ने आलोचना हुई. उन्होंने इसकी कीमत भी चुकाई और टेन स्पोर्ट्स से अपना कॉन्ट्रैक्ट गंवा दिया. दूसरी ओर, जिस खिलाड़ी हाशिम अमला को टेररिस्ट कहा गया था, उसने आसमान की वो सारी ऊंचाइयां नापी, जिसका सपना एक क्रिकेटर देखता है. आज जब हाशिम अमला ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है तो उनके नाम 10 से अधिक विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं. गुजराती मूल के हाशिम अमला दुनिया के उन चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल हैं, जो खतरनाक तो थे, लेकिन उन्हें कभी...